मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चार जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, राहत-बचाव में तेजी के निर्देश

0
WhatsApp Image 2026-09-28 at 10.51.40 PM

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली, सारण, पूर्वी चंपारण एवं गोपालगंज जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित इलाकों की स्थिति, जलस्तर और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने डुमरिया घाट पहुंचकर गंडक नदी के बढ़े हुए जलस्तर का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से नदी के जलस्तर, संवेदनशील क्षेत्रों तथा अब तक किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संवेदनशील एवं निचले इलाकों की लगातार निगरानी की जाए। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने तथा बाढ़ प्रभावित लोगों तक आवश्यक सुविधाएं समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया।

उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को तटबंधों की सतत निगरानी करने, आवश्यक सतर्कता बरतने और संवेदनशील स्थानों पर नाइट पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *