40.5 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ चार गिरफ्तार, मैजिक वाहन और बाइक जब्त

0
WhatsApp Image 2026-08-26 at 8.58.44 PM

गिरियक पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई, नालंदा एसपी के निर्देश पर लगातार जारी है शराब के खिलाफ अभियान

गिरियक – नालंदा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर गिरियक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40.5 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे एक मैजिक वाहन और एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद गिरियक थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान शराब के साथ चार लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध गिरियक थाना कांड संख्या 421/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सोनू कुमार (26 वर्ष), पिता दिनेश साव एवं सागर कुमार (23 वर्ष), पिता अनिल कुमार, दोनों निवासी गोविंदपुर थाना गोविंदपुर, जिला नवादा के रूप में हुई है। वहीं तीसरे अभियुक्त सनी कुमार (22 वर्ष), पिता सुरेंद्र प्रसाद यादव, निवासी विशुनपुर थाना गोविंदपुर, जिला नवादा तथा चौथे अभियुक्त शत्रुघ्न कुमार (25 वर्ष), पिता राजेंद्र रविदास, निवासी बेलदार थाना मुफस्सिल, जिला नवादा के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा जब्त शराब और वाहनों के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर शराब के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *