गोनावां पंचायत में लगा सहयोग शिविरः डीडीसी सारा अशरफ की अध्यक्षता में 50 आवेदन निपटाए गए
हरनौत प्रखंड के गोनावां पंचायत सरकार भवन पर मंगलवार को आम लोगों की समस्याओं का हल करने हेतु सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता नालंदा डीडीसी सारा अशरफ
ने किया। जबकि संचालन बीडीओ डॉ पंकज कुमार ने किया।अधिकारों ने शिविर में मिलने वाली सुविधाएं एवं इसके उद्देश्य के बारे में जनता को बताया।इस दौरान ग्राम पंचायत राज गोनावां के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष अमरेश उपाध्याय,सीओ रिता कुमारी,
बीपीआरओ उमेश कुमार,पीओ आनंद कुमार,बीसीओ कृष्ण कुमार एवं पंकज कुमार,एमओ प्रिया आनंद,आरओ ऋतुरिम़िम सहित अन्य मौजूद थे।वहीं मुखिया अमरेश उपाध्याय ने बताया कि पंचायती राज विभाग,विकसीत भारत जी रामजी,आवास योजना, पेंशन,राशन कार्ड, शौचालय निर्माण,पीएचईडी ,सीडीपीओ, कृषि, स्वास्थ्य और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों के लिए अलग-अलग 12 कॉउंटर बनाया गया था। ताकि लोगों को एक ही जगह पर सभी जरूरी सेवाएं मिल सकें और लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाना और लंबित मामलों को तेजी से निपटाना था। शिविर के दौरान 30 नये आवेदन लिए गए। जबकि शिविर के दौरान हीं 26 आवेदन को निपटाया गया।साथ ही पूर्व के 24 आवेदनों का भी निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया गया। शिविर में विभिन्न समस्ययों के निपटारा किए गए मामलों को डीडीसी ने सर्टिफिकेट सौंपा। शिविर में नागरिकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल और शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई थी ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो। लोगों इस कार्यक्रम की सराहना की ।मौके पर सरपंच ललन पंचायत समिति प्रतिनिधि राजीव,पंचायत सचिव आनंद कुमार,वार्ड सदस्य संजीत सुधीर, प्रत्यूष,केशव,बच्चन सहित रंजू,आनंद,परमानंद समेत अन्य मौजूद थे।
