राजगीर विधायक पर पीड़ित परिवार से नहीं मिलने का आरोप, पासवान समाज मे

0
IMG-20260626-WA0043

बिहारशरीफ/दीपनगर, संवाददाता। दीपनगर थाना क्षेत्र के गंज गांव के दो युवकों की राजगीर मलमास मेला क्षेत्र स्थित झुनकिया बाबा मंदिर के पास हुई हत्या के मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच राजद नेता रवि ज्योति ने आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद राजगीर के विधायक कौशल किशोर पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचे हैं।

रवि ज्योति ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी विधायक का पीड़ित परिवार से मुलाकात नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दावा किया कि इसको लेकर पासवान समाज में भारी नाराजगी है।

पीड़ित परिजनों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता परिवार से मिलकर न्याय का भरोसा दिला रहे हैं, लेकिन स्थानीय विधायक अब तक गांव नहीं पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय वोट मांगने आने वाले जनप्रतिनिधियों को लोगों के दुख-दर्द में भी साथ खड़ा होना चाहिए।

रवि ज्योति ने कहा कि पासवान समाज के लोगों में इस बात को लेकर असंतोष है और वे चाहते हैं कि विधायक स्वयं पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में पहल करें।

हालांकि, इस संबंध में राजगीर विधायक कौशल किशोर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *