मुहर्रम को लेकर नूरसराय पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था की गई पुख्ता

0
WhatsApp Image 2026-06-23 at 11.16.04 PM

नूरसराय (नालंदा), संवाददाता। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर नूरसराय थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, नूरसराय थाना क्षेत्र में पुलिस इंस्पेक्टर मनीष भारद्वाज, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार, सुमित कुमार समेत अन्य अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न दरगाहों, इमामबाड़ों तथा प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 26 जून को मुहर्रम पर्व मनाया जाएगा। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसे देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, गश्ती बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की व्यवस्था की गई है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि मुहर्रम जुलूस और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

नालंदा जिले में मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *