नालंदा में बड़ा हादसा: 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आई मजदूरों से भरी बस, दंपती की मौत, 10 से अधिक झुलसे

0
IMG-20260617-WA0067

बिहारशरीफ/पावापुरी। नालंदा जिले के पावापुरी ओपी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दंपती की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायल मजदूरों का इलाज भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (VIMS), पावापुरी में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, पावापुरी थाना क्षेत्र के घोसरावां गांव निवासी मजदूर पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज स्थित चौतरवा गांव के एक ईंट-भट्ठे से काम कर स्लीपर बस से अपने घर लौट रहे थे। गांव से करीब दो किलोमीटर पहले साम्बोवशरण मंदिर के समीप बस की छत पर रखी साइकिल और लोहे की खटिया ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गई। इससे पूरी बस में करंट फैल गया और अफरातफरी मच गई।

हादसे में घोसरावां निवासी शंभु शरण (45) और उनकी पत्नी फूलो देवी (40) की मौत हो गई। वहीं पुटुस कुमारी, रिंकू देवी, कारु मांझी, संतोष मांझी, पवन मांझी, सरोज देवी, धर्मेंद्र मांझी, राज कुमार समेत कई अन्य लोग झुलस गए।

घायल संगीता देवी, पवन कुमार (16) और संतोष (21) ने बताया कि बस की छत पर रखी साइकिल और खटिया बिजली के तार में फंस गई थी। यात्रियों ने चालक को बस रोकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन बस आगे बढ़ने से तार टूट गया और पूरी बस में करंट दौड़ गया। इसके बाद यात्री जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे।

1001528457 edited

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों को मृत घोषित किया गया है, जबकि नौ घायलों का इलाज VIMS पावापुरी में किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

प्रशासन ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मृतकों के परिजनों को विभागीय प्रावधानों के तहत चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि विभाग की प्रारंभिक जांच में बिजली तार की ऊंचाई को मानक के अनुरूप बताया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

राजगीर डीएसपी ने बताया कि बस में करंट प्रवाहित होने के कारण दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें : –

1001528596
रुदुल मांझी पिता रजिंद्र मांझी
1001528599
फुलों देवी पति रुदल मांझी
1001528602
पुटूस कुमारी पिता ध़मेद मांझी
1001528605
रिंकू देवी पति कालु मांझी
1001528608
कारु मांझी पिता अनिल मांझी
1001528611
संतोष मांझी पिता सुनील मांझी
1001528614
पवन मांझी पिता धुरी मांझी
1001528617
धर्मेंद्र मांझी पिता सिया शरण मांझी
1001528620
सरोज देवी पति धुरी मांझी
1001528623
करीना कुमारी पति संतोष मांझी
1001528626
बालक राज कुमार पिता कालु मांझी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *