लहेरी थाना के समीप शिव मंदिर में अंतरजातीय विवाह, पिता ने कराया कन्यादान

0
WhatsApp Image 2026-06-17 at 6.27.01 AM

बिहारशरीफ, संवाददाता।

बिहारशरीफ के लहेरी थाना के समीप स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को एक युवक और युवती ने अपनी इच्छा से अंतरजातीय विवाह कर लिया। दोनों ने भगवान शिव को साक्षी मानकर एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरकर विवाह की रस्म पूरी की।

जानकारी के अनुसार, युवक और युवती लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और अपनी मर्जी से शादी करना चाहते थे। युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी अपनी पसंद से विवाह करने के निर्णय पर अडिग थी। इसी कारण उन्होंने सामाजिक विवाद से बचने और बेटी की इच्छा का सम्मान करते हुए मंदिर में विवाह संपन्न कराया।

मंदिर परिसर में युवती के पिता की मौजूदगी में विवाह की सभी आवश्यक रस्में पूरी की गईं। हालांकि इस विवाह से युवती की मां और दादी संतुष्ट नहीं दिखीं। दोनों विवाह को लेकर नाराज थीं और मंदिर परिसर में बैठकर भावुक होकर रोती नजर आईं।

विवाह की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। लोगों के बीच इस अंतरजातीय विवाह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

फिलहाल दोनों युवक-युवती ने अपनी इच्छा से विवाह करने की बात कही है। वहीं परिवार के कुछ सदस्य जहां इस रिश्ते का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ परिजन अब भी इस विवाह से नाराज बताए जा रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *