चार साइबर ठग गिरफ्तार, चार धाम यात्रा के नाम पर कर रहे थे ठगी

0
IMG-20260510-WA0042

राजगीर(नालंदा)। कतरीसराय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर में साइबर ठगी करते हुये चार शातिर ठगों को पुलिस ने धर दबोचा। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ये सभी अभियुक्तों द्वारा संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हुए आम जनता को विभिन्न ऑनलाईन माध्यमों से ठगी का शिकार बनाया जा रहा था। पकड़े गये अभियुक्तों में कतरीसराय थाना के सुंदरपुर निवासी अंकित कुमार पिता अमर प्रसाद, बॉबी कुमार पिता रंजीत प्रसाद, सुरज कुमार पिता राजीव रंजन कुमार, अमन कुमार पिता अमर प्रसाद शामिल है। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से साइबर अपराध में उपयोग होने वाली उपकरण, मोबाईल फोन, फर्जी सिम कार्ड, बरामद की गई। पूछताछ में एवं जांच में यह बात सामने आई है कि साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं अन्य साईबर अपराध हिमालयन हेली सर्विस के नाम पर चार धाम यात्रा, अन्य एतिहासिक, पौराणीक एवं अन्य तीर्थ स्थलों का भ्रमण, दर्शन कराने का प्रलोभन देकर हेलिकॉप्टर, बस, ट्रेन बुक कराने का झासा देकर कुल यात्रा की राशि का 30 प्रतिशत अग्रिम के रूप में वसूल कर ठगी किया जा रहा था।

sofachair 1

इस संबंध में अभियुक्तों द्वारा भी संलिप्तता की बात स्वीकार की गई है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरूद्ध कतरीसराय थाना में एफआईआर दर्ज की गयी है। घटनास्थल से फरार आरोपियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी टीम में गिरियक अंचल के पुनि सह अंचल निरीक्षक सुमंत कुमार कतरीसराय थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, मुकुंद भारती, संजय दास सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे। डीएसपी ने लोगों से कहा कि किसी भी प्रकार की ऑनलाईन लालच, फर्जी कॉल या संदिग्ध लिंक से सावधान रहें तथा किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी शेयर न करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *