आठवीं बार मंत्री बनने पर श्रवण कुमार का नूरसराय में ऐतिहासिक स्वागत, जेसीबी से हुई फूलों की बारिश

0
Screenshot_20260510_193641_WhatsApp

नूरसराय (नालंदा)। बिहार सरकार में लगातार आठवीं बार ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर वरिष्ठ जदयू नेता Shravan Kumar का नूरसराय में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। मंत्री बनने के बाद पहली बार नूरसराय पहुंचने पर जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार अभिनंदन कर अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

जदयू नेता एवं कार्यक्रम संयोजक नवीन कुमार निश्चल के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक एवं आम लोग शामिल हुए। चौहान मोड़ से लेकर नूरसराय बाजार होते हुए अंधना मोड़ तक भव्य रोड शो निकाला गया। इस दौरान करीब दर्जनों जेसीबी मशीनों से मंत्री श्रवण कुमार पर पुष्पवर्षा की गई। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। रोड शो में बैंड-बाजा, घोड़े, ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र बने रहे।

कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। “नीतीश-निशांत जिंदाबाद” और “श्रवण कुमार जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। महिला कार्यकर्ताओं की भी बड़ी भागीदारी रही। मंत्री श्रवण कुमार नूरसराय हिलसा मोड़ से कार्यकर्ताओं के साथ पैदल अंधना मोड़ तक पहुंचे और रास्ते भर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे।

sofachair 1

रोड शो के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा और नूरसराय की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने उन्हें आठ बार विधायक और मंत्री बनने का अवसर दिया है, जिसके लिए वे जीवनभर ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक उनके शरीर में खून का एक कतरा भी रहेगा, तब तक वे बिहारवासियों और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर नालंदा सांसद Kaushalendra Kumar भी मंत्री श्रवण कुमार के साथ मौजूद रहे। सभा में जदयू के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद, लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष सतेन्द्र मुकुट, पप्पू कुमार धीरज, रणधीर मुखिया, रजनीश कुमार, पिंकू नेता, प्रखंड प्रमुख रेखा देवी, बीडीओ जियाउल हक, सीओ दीपक कुमार, समाजसेवी बबलू कुमार, भूषण कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू मुखिया, चंद्रभूषण कुशवाहा, भूपेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सुनील दत्त, शैलेन्द्र गराई, राकेश कुमार, अविनाश कुमार उर्फ सिक्कू मुखिया, रामकृष्ण कुमार उर्फ भगवान जी, मुखिया रवि राम, उपेंद्र सिंह, दीपक पासवान, जयंत यादव, बंटू कुमार, शुभम कुमार, प्रशांत कुमार, विकास कुमार, सनी पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। देर शाम तक नूरसराय क्षेत्र में जश्न और उत्साह का माहौल बना रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *