पूर्व मुखिया हरिहर ठाकुर की पत्नी गुलाब देवी को श्रद्धांजलि, परिवार और ग्रामीणों ने नम आंखों से किया याद

0
IMG-20260305-WA0064

शंकर कुमार की रिपोर्ट,

बिहारशरीफ/नालंदा। तुंगी पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय हरिहर ठाकुर की पत्नी एवं समाजसेवी गुलाब देवी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, ग्रामीणों और परिजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में उदय कुमार सिंह, संजीव सिंह, सतेंद्र सिंह, चंद्रिका सिंह, कुंज बिहारी, कुंजेश, गणेश सिंह, जमींदार सिंह, शरण कुमार, मुन्ना सिंह, अनुज सिंह और इंद्रजीत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने गुलाब देवी के सामाजिक कार्यों और उनके सरल स्वभाव को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

ब्रह्मभोज के दौरान गुलाब देवी के तृतीय पुत्र अविनाश कुमार उर्फ जोगी ठाकुर तथा पंचम पुत्र अजय कुमार ने उपस्थित लोगों का आदर-सत्कार करते हुए आभार प्रकट किया। अजय कुमार ने कहा कि उनकी माता एक पुण्यात्मा महिला थीं और उनके आशीर्वाद व पुण्य प्रताप से ही परिवार के सभी सदस्य आज सफलता के शिखर पर हैं। उन्होंने बताया कि होली के दिन भी हजारों की संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचे और श्रद्धा भाव से भोजन किया।

1001297654

इस अवसर पर परिवार के पौत्र विवेक, अभिषेक, सोनू, गोलू, नाती अंकित, तथा पौत्र आयुष और पीयूष सहित अन्य सदस्यों ने भी गुलाब देवी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

बताया जाता है कि 86 वर्षीय गुलाब देवी सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हुई महिला थीं। वह अपने पति पूर्व मुखिया हरिहर ठाकुर की तरह हमेशा लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनती थीं और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहती थीं। उनका परिवार क्षेत्र में एक संयुक्त और सम्मानित परिवार के रूप में जाना जाता है।

ब्रह्मभोज कार्यक्रम में परिवार के सदस्य प्रभु ठाकुर, श्रीचंद ठाकुर, सुरेश ठाकुर, प्रेमचंद ठाकुर और ज्ञानचंद ठाकुर सहित कई परिजन मौजूद रहे। वहीं पौत्रों में इंजीनियर विवेक कुमार, अभिषेक कुमार, कस्टम ऑफिसर डॉ. निशांत कुमार, सोनू कुमार, बिपिन कुमार (एमए, बीएड, लाइब्रेरियन), गांव के लोकप्रिय फर्स्ट एड डॉक्टर अविनाश कुमार उर्फ जोगी ठाकुर, अधिवक्ता सुनील कुमार, बीपीएससी शिक्षक अजय कुमार, अनंत कुमार, पत्रकार डायमंड, पीयूष, आयुष तथा एकमात्र प्रपौत्र लड्डू भी उपस्थित थे।

इसके अलावा पीएमसीएच के ओटी इंचार्ज विश्वमोहन कुमार, लखीसराय बीएड कॉलेज के डायरेक्टर राजकुमार, गुड एंड द ग्रेट के डायरेक्टर मुरारी जी तथा शिवप्रकाश सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने गुलाब देवी के व्यक्तित्व, उनके सामाजिक योगदान और सेवा भावना को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *