अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नालंदा में खेलों का महाकुंभ, 8 मार्च को नूरसराय में जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का होगा आयोजन

0

शंकर कुमार की रिपोर्ट,

नालंदा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 08 मार्च 2026 को जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता मेरा युवा भारत, नालंदा एवं Sports Authority of India के खेलो इंडिया कार्यक्रम (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का आयोजन Nalanda College of Horticulture, नूरसराय परिसर में किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में बालिकाओं और महिलाओं के लिए अलग-अलग आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभागियों को भाग लेने का अवसर मिल सके। प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 13 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालिका), 13 से 18 वर्ष आयु वर्ग (बालिका) तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (महिला) शामिल हैं।

प्रत्येक आयु वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ के साथ-साथ रस्साकशी जैसी खेल प्रतिस्पर्धाओं का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक प्रतिभागी MY Bharat पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकती हैं। इसके अलावा इच्छुक प्रतिभागी 07 मार्च 2026 तक मेरा युवा भारत कार्यालय में जाकर भी अपना पंजीकरण करा सकती हैं।

आयोजकों ने जिले की अधिक से अधिक बालिकाओं और महिलाओं से इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को खेल भावना और उत्साह के साथ मनाने की अपील की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *