विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद परिसर में भव्य होली मिलन समारोह, मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

0
IMG-20260227-WA0066

रानी सिन्हा की रिपोर्ट,

पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही समाप्त होने के बाद शुक्रवार को विधानसभा परिसर के बाहर पारंपरिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सत्र समाप्त होते ही परिसर का माहौल पूरी तरह रंगों और उत्साह से सराबोर हो गया। जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समारोह में भाग लेते हुए सभी को होली की बधाई दी और आपसी भाईचारे, सद्भाव तथा सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम और सौहार्द के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

1001283075

समारोह में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई मंत्री और विधायक भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने पारंपरिक अंदाज में एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार की खुशियां साझा कीं।

युवा जदयू के प्रदेश सचिव इंजीनियर राहुल राज ने भी समारोह में भाग लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित अन्य नेताओं को होली की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है तथा हमें इसे शालीनता और प्रेमभाव के साथ मनाना चाहिए।

1001283078

समारोह के दौरान पूरे परिसर में हंसी-खुशी और उल्लास का माहौल देखने को मिला। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के साथ रंगों का उत्सव मनाते हुए राज्य की तरक्की और शांति की कामना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *