सरथा गांव स्थित देवी स्थान मंदिर में अखंड कीर्तन को लेकर 151 में श्रद्धालुओं के द्वारा निकाली गई कलश शोभा यात्रा

0
IMG-20260225-WA0043

राकेश पासवान की रिपोर्ट, हरनौत (नालंदा)- हरनौत प्रखंड क्षेत्र के सरथा गांव स्थित देवी स्थान मंदिर में अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। आयोजन कर्ताओं ने बताया कि समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से प्रत्येक साल की तरह इस साल भी मां भगवती देवी स्थान के परागण में 26 फरवरी दिन गुरुवार से 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। अखंड कीर्तन के 1 दिन पूर्व बुधवार की सुबह 11 बजे 151 महिला श्रद्धालु एवं कन्याकुमारी के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाला गया। आयोजन कर्ताओं ने बताया कि पटना के फतुहा स्थित त्रिवेणी गंगा घाट पर से पूर्व से ही गंगाजल लाया गया था। जहां पंडितों के द्वारा मंत्र जाप कर कलश में गंगाजल भरा गया। उसके बाद सभी महिला श्रद्धालु पीले रंग के वस्त्र में धारण कर माथे पर कलश लेकर भक्ति गीतों पर नाचते झूमते हुए पूरा क्षेत्र भ्रमण करते हुए पुनः देवी स्थान मंदिर पहुंचा जहां विधि विधान से मंडप के चारों दिशा में कलश को स्थापित की गई।

1001278576

मौके पर मौजूद हरनौत नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सिंह ने बताया कि अखंड कीर्तन का आयोजन करने से समाज में एकजुटता और आपस में प्रेम बढ़ता है। ग्रामीण लोगों में सुख, शांति में वृद्धि होती है। वही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश चंद्र सिंह, पिंकी कुमारी, विनीता देवी, प्रियंका कुमारी, सर्वेश कुमार, पुरोहित शशि भूषण पांडे, हंसराज पांडे, दिनेश पांडे एवं कार्यकर्ता शुभम कुमार, अमित कुमार, वैभव कुमार, सानू कुमार, सुमित कुमार समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *