एएसपी ने नगरनौसा थाना में लगाया जनता दरबार, लोगों की सुनी समस्याएं,भूमि विवाद के अधिक मामले आए

0
IMG-20260224-WA0012

प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट,

नगरनौसा(नालंदा)।नगरनौसा थाना परिसर में सोमवार को हिलसा एएसपी शैलजा के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं और उनके समाधान की मांग की।जनता दरबार में उपस्थित अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर हिलसा एएसपी शैलजा ने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य पुलिस-पब्लिक मैत्री संबंधों को मजबूत करना, आपसी संवाद स्थापित करना और आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना है।ग्रामीणों ने जनता दरबार में थाना क्षेत्र के भोभी गांव में एक पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की। इसके अतिरिक्त, नगरनौसा बडीहा रोड स्थित सब्जी बाजार और ऑटो स्टैंड को अन्यत्र स्थानांतरित करने की भी अपील की गई।
जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। कुल 14 से अधिक आवेदन भूमि विवाद के निपटारे के लिए प्राप्त हुए। फरियादियों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से बताते हुए न्याय की गुहार लगाई।इस मौके पर चंडी सर्किल इंस्पेक्टर सत्यम चंद्रवंशी, पुअनि ईशमा प्रवीण, पुअनि राजेश यादव, पुअनि दीपनारायण यादव सहित पूरा थाना परिवार उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *