प्राथमिक विद्यालय कतरपुर में तिथि भोज का आयोजन, बच्चों में सामाजिक समरसता का संदेश

0
IMG-20260210-WA0067

गुड्डू कुमार की रिपोर्ट, कतरीसराय, नालंदा। प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कतरपुर में प्रधान शिक्षक धीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में तिथि भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सामाजिक समरसता की भावना विकसित करना तथा एकल परिवार के बढ़ते चलन के बीच सामूहिक परिवार की महत्ता को रेखांकित करना था।

इस अवसर पर मध्याह्न भोजन योजना के प्रखंड साधन सेवी संतोष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य रीना देवी, समिति की सचिव किरण देवी सहित अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। तिथि भोज में विद्यालय के बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान नियमित मेन्यू से अलग बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन थाली में परोसा गया, जिसकी अतिथियों ने सराहना की। संतोष कुमार और अजय प्रसाद ने कहा कि शिक्षा विभाग की ऐसी पहल बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के श्रीकांत प्रसाद सिन्हा, रेखा कुमारी, निशा कुमारी, सरोज देवी, विद्या देवी और शशि रंजन का सराहनीय योगदान रहा। अंत में सभी अतिथियों ने विद्यालय परिवार के इस प्रयास को अनुकरणीय बताया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *