अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

0
IMG-20260207-WA0014

गिरियक (नालंदा)। गिरियक थाना क्षेत्र के दुर्गानगर के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गिरियक थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

घटना सुबह करीब 9:00 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को सुबह 9:07 बजे सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद टीम मौके पर पहुंची।

1001237970 1 edited

मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। उसने लाल रंग का स्वेटर, काले रंग की पैंट और प्लास्टिक की चप्पल पहन रखी थी। उसके पास से एक शॉल और गमछा भी बरामद किया गया है।

थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार ने बताया कि शव की पहचान के लिए आम लोगों से अपील की जा रही है। शव को 72 घंटे तक थाने में सुरक्षित रखा जाएगा। यदि इस दौरान पहचान नहीं हो पाती है, तो पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा जाएगा। सिर कुचल जाने के कारण पहचान में कठिनाई हो रही है, इसलिए कपड़ों और अन्य सामान के आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *