हरनौत के अखिलेश पासवान बने लोजपा (रामविलास) एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी

0
IMG-20260201-WA0068

सुनील कुमार की रिपोर्ट | हरनौत (नालंदा)

हरनौत प्रखंड के प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए एससी-एसटी प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।

पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने अखिलेश पासवान को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव अखिलेश पासवान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट, सुंदर कुमार, सतीश पासवान उर्फ बड़े, मनीष कुमार, चंदन कुमार, सुनील कुमार, कुणाल कुमार, रौशन कुमार, गौतम कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *