डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पी.जी.सी. में ‘रन फॉर डी.ए.वी.’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

0
IMG-20251013-WA0127

बिहार शरीफ (नालंदा): डी.ए.वी. प्रबंधक समिति, नई दिल्ली के तत्वावधान में डी.ए.वी. पी.जी.सी. बिहारशरीफ एवं डी.ए.वी. लहरी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को ‘रन फॉर डी.ए.वी.’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत डी.ए.वी. पी.जी.सी. बिहारशरीफ के प्राचार्य मनोज कुमार दुबे एवं डी.ए.वी. लहरी की प्रधानाचार्या अंशिमा सिंह ने दीप प्रज्वलन कर की। तत्पश्चात प्राचार्य श्री दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि—

“खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यावश्यक है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सफलता की दिशा भी प्रदान करता है।”

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि क्रिकेट के विश्वविजेता कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी, जैवलिन थ्रो के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा तथा क्रिकेट के महानायक विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ी डी.ए.वी. संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।

प्राचार्यद्वय द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। आरंभ होते ही विद्यालय प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सभी प्रतिभागी जोश और उत्साह से लबरेज दिखे।

🏃‍♂️ प्रतियोगिता के परिणाम

10 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के नाम है – 1. अमन पांडे – X D 2. सोनू कुमार – IX B 3. देवराज कुमार -X C,

5 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के नाम है- प्रत्यूष राज – VII A, अंश निराला – VII B, युवराज आनंद – VIIC

2 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले शिक्षक – प्रथम स्थान – चंदन कुमार द्वितीय स्थान – अमर कुमार सिंह तृतीय स्थान – मनोज कुमार तिवारी को प्राप्त हुआ।

    प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए फल एवं लस्सी की व्यवस्था की गई थी। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्यद्वय ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक कौशल कुमार एवं सुधीर कुमार उपाध्याय की भूमिका सराहनीय रही। इनके साथ ज्ञान रंजन सिन्हा, पंकज कुमार, रजनी कुमारी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

    कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार सिन्हा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और सभी ने खेलकूद के माध्यम से ऊर्जा, एकता और उत्साह का संदेश दिया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!