बिंद थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी

0
01_02_2024-love_23643214

बिंद (नालंदा) : बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन बच्चों की मां के अपने प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है। महिला को एक पुत्री और दो पुत्र हैं, जिनमें सबसे बड़ा बच्चा 12 वर्ष का है। घटना की सूचना मिलते ही महिला का पति दिल्ली से गांव लौट आया और स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता है और उसकी पत्नी बच्चों के साथ गांव में रहती थी। पति ने बताया कि उसकी मां ने फोन कर सूचना दी कि उसकी पत्नी बच्चों को घर में छोड़कर कहीं चली गई है।

घर लौटने पर पता चला कि महिला बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी मोबाइल पर एक युवक से लगातार बातचीत करती थी और आशंका है कि वह उसी युवक के साथ फरार हो गई है।

पति ने यह भी बताया कि पिछले दो माह से पत्नी खेत और जमीन अपने नाम करवाने का दबाव बना रही थी।

थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *