मशाल खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

छबीलापुर (नालंदा) : मशाल खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत संकुल संसाधन केंद्र, आर.जी.एल. उच्च विद्यालय, छबीलापुर, बिहारशरीफ (नालंदा) में कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन व्यवस्थापक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक ओंकार देव आर्य, संकुल समन्वयक शैलेन्द्र प्रसाद और खेल प्रभारी अजय कुमार, सूरज नारायण एवं खेल प्रशिक्षक अशोक कुमार के कुशल नेतृत्व में किया गया। आयोजन में सैकड़ों ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता में संकुल अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागी विद्यालयों में मध्य विद्यालय छबीलापुर, मध्य विद्यालय बेरोटी, मध्य विद्यालय नेपुरा, उच्च विद्यालय नेपुरा एवं आर.जी.एल. उच्च विद्यालय छबीलापुर शामिल थे।

अंडर-14 बालिका वर्ग:
अंडर-14 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय छबीलापुर की टीम विजेता रही। टीम में प्रिया, सुगनी, प्रतिज्ञा, कोमल, साक्षी, स्वाति एवं रानी ने शानदार प्रदर्शन किया।
उपविजेता रही मध्य विद्यालय नेपुरा की टीम, जिसमें प्रीति रानी, कृष्णा, मोनी, प्रतिज्ञा, अश्विनी और राधा शामिल थीं।
वहीं, तीसरे स्थान पर यू.एम.एस. बेरोटी की टीम रही।
अंडर-16 बालिका वर्ग:
इस वर्ग में आर.जी.एल. उच्च विद्यालय छबीलापुर की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि नेपुरा उच्च विद्यालय की टीम उपविजेता रही। अंतिम क्षणों तक रोमांचक मुकाबले में आर.जी.एल. की खिलाड़ी खुशी कुमारी ने निर्णायक अंक लेकर जीत सुनिश्चित की। विजेता टीम में रीना, सानिया, ब्यूटी, सुरुचि, सृष्टि, पूजा और खुशी शामिल थीं।

सम्मान एवं पुरस्कार वितरण:
सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर संकुल समन्वयक शैलेन्द्र प्रसाद एवं व्यवस्थापक ओंकार देव आर्य ने सम्मानित किया तथा आगे की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
निर्णायक मंडल एवं सहयोगी टीम:
निर्णायक मंडल में खेल प्रशिक्षक सूरज नारायण, अशोक कुमार, स्काउट गाइड रेफरी शुभम कुमार, राकेश कुमार राणा, अजय कुमार तथा विद्यालय के मेंटोर शिक्षक अजय कुमार शामिल रहे। आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ शिक्षक संजीत कुमार, कुंज बिहारी, कुंजेश, शंकर कुमार, जैनेंद्र कुमार, कल्पना, रेखा, शिखा कुमारी, सोनल, साची, अजय कुमार, सुजीत कुमार, शत्रुघ्न उपाध्याय, रौशन कुमार सिंह, लाइब्रेरियन मोहम्मद आफताब आलम, शिशुपाल पांडे एवं लिपिक धीरज कुमार का विशेष योगदान रहा।
विशेष व्यवस्था:
प्रतिभागियों के लिए कोल्ड ड्रिंक एवं स्नैक्स की समुचित व्यवस्था की गई थी। शैलेन्द्र प्रसाद, ओंकार देव आर्य एवं मेंटोर शिक्षक अजय कुमार ने बच्चों की विशेष देखभाल करते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी इसी उत्साह के साथ भाग लेने की अपील की।
अगली प्रतियोगिता:
प्रतियोगिता के समापन पर जानकारी दी गई कि कल शुक्रवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।