नदी में साड़ी से लिपटा मिला किशोरी का शव, 4 दिन पहले आत्महत्या की बात कह रहा परिवार

0
crimenews

नालंदा (बिहार):गुरुवार को नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर गांव स्थित पंचाने नदी में एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद हुआ। शव साड़ी में लिपटा हुआ था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। पुलिस द्वारा की गई जांच में उसकी पहचान गोकुलपुर थाना क्षेत्र के महुआबाग खरथुआ गांव निवासी 17 वर्षीय स्वेती कुमारी के रूप में हुई।

घटना के संबंध में किशोरी के घर की तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में स्वेती की मां और भाभियों ने बताया कि लड़की ने आत्महत्या की थी और परिवार ने उसका शव पंचाने नदी में प्रवाहित कर दिया। हालांकि, पुलिस को शक है कि मामला आत्महत्या से अधिक गंभीर हो सकता है।

घर में नहीं मिला कोई पुरुष, महिलाएं दे रहीं विरोधाभासी बयान

पुलिस जब मृतका के घर पहुंची तो घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं। उन्होंने शुरुआत में बताया कि लड़की की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसे गंगा में प्रवाहित कर दिया गया। लेकिन जब पुलिस ने प्रवाह किए गए स्थान की जानकारी मांगी तो महिलाएं टालमटोल करने लगीं।

बाद में थाने लाकर पूछताछ करने पर महिलाओं ने स्वीकार किया कि स्वेती ने आत्महत्या की थी और शव को 4 दिन पहले पंचाने नदी में फेंक दिया गया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

रहुई थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

स्वेती कुमारी पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले को लेकर ग्रामीणों में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *