नालंदा में पुलिस अधिकारियों का तबादला, तीन थानों में नए थानाध्यक्ष नियुक्त

0
sp nalanda bharat soni

नालंदा एसपी भारत सोनी ने मंगलवार को जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। विशेष रूप से तेलहड़ा, हरनौत और गिरियक थानों में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

हरनौत थाना:

मुख्यमंत्री के गृह प्रखंड में स्थित इस महत्वपूर्ण थाने में इंस्पेक्टर अमरदीप कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वे अभियोजन शाखा के प्रभारी थे। यह पद कई वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में था। पूर्व थानाध्यक्ष अबू तालिब अंसारी को अनुशासनहीनता के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया

तेलहड़ा थाना:

तेलहड़ा के पूर्व थानाध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर को लाइन हाजिर किया गया, जबकि नूरसराय थाना के दारोगा राजेश ठाकुर को तेलहड़ा का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया

गिरियक थाना:

गिरियक के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर साकेत बिंद का तबादला सरमेरा थाना में कर दिया गया, जबकि चंडी थाना के अपर थानाध्यक्ष दारोगा दीपक कुमार को गिरियक का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया

एसपी ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को तत्काल अपने-अपने नए पदों पर योगदान देने का निर्देश दिया। इस फेरबदल को जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

1000440444 2

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *