थरथरी लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और लूटी गई बाइक बरामद

0
IMG-20261024-WA0070

नालंदा – थरथरी थाना क्षेत्र के कनक बिगहा मोड़ के समीप 18 अक्टूबर को हुई मोटरसाइकिल लूटकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक विधि-विरुद्ध बालक शामिल है। पुलिस ने लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और तीन खोखा भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद पुलिस अधीक्षक, नालंदा के निर्देश पर हिलसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर एक आरोपित बिट्टू कुमार (26), पिता नवल प्रसाद यादव, निवासी बृजपुर, थाना नूरसराय को गिरफ्तार किया। इसके बाद अनुसंधान के क्रम में दो अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपितों में विकास कुमार (19), पिता शिव कुमार यादव, निवासी अवतल चक, थाना थरथरी, जिला नालंदा शामिल है। वहीं, एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है।
पुलिस ने आरोपितों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद किया है। अवैध हथियार बरामदगी के मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, लूटकांड में छीनी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *