विधान परिषद चुनाव को लेकर डीएम और एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

0
IMG-20261024-WA0028

सरमेरा, अस्थावां और बिहारशरीफ के केंद्रों पर सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बिहारशरीफ (नालंदा)। बिहार विधान परिषद निर्वाचन 2026 के तहत पटना स्नातक एवं पटना शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार, 23 अक्टूबर को नालंदा की जिलाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक हृदयकांत कुमार ने सरमेरा, अस्थावां एवं बिहारशरीफ क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने तथा मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रखने का निर्देश दिया।

वहीं, पुलिस अधीक्षक हृदयकांत कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता बरतने पर जोर दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *