पटना स्नातक-शिक्षक चुनाव में राजद ने झोंकी ताकत, प्रत्याशियों की जीत के लिए बनी रणनीति

0
20261017_121837

पूर्व विधायक राकेश कुमार रोशन ने तेजस्वी यादव के 17 महीने के कार्यकाल में पांच लाख बहालियों का किया जिक्र, डॉ. संजीव कुमार और दिलीप कुमार ने मांगा समर्थन

बिहारशरीफ, नालंदा। पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में राजद प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार, 17 अक्टूबर को सोहसराय स्थित वैभव मैरिज हॉल में राष्ट्रीय जनता दल बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. प्रेमनाथ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए प्रत्याशियों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने और उनकी जीत सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

1001840949

बैठक में मौजूद राजद प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार और दिलीप कुमार ने स्थानीय बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, स्नातक मतदाताओं एवं पार्टी समर्थकों से समर्थन और आशीर्वाद मांगा। उन्होंने मतदाताओं से चुनाव में सहयोग करने की अपील करते हुए पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का आग्रह किया।

बैठक को संबोधित करते हुए इस्लामपुर के पूर्व विधायक राकेश कुमार रोशन ने कहा कि तेजस्वी यादव के 17 महीने के उपमुख्यमंत्री कार्यकाल में शिक्षकों सहित पांच लाख लोगों की बहाली की गई। उन्होंने कहा कि राजद ने रोजगार और युवाओं के भविष्य को प्राथमिकता दी है। उन्होंने पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों की जीत का भरोसा जताते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटने की अपील की।

वहीं, उपस्थित वक्ताओं ने नीतीश कुमार सरकार और विधान परिषद सदस्यों की कार्यशैली की आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि राजद कार्यकर्ता तेजस्वी यादव की नीतियों और विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने चुनाव में एकजुटता के साथ काम करने और पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर सुनील यादव, अरुण कुमार कल्लु मुखिया, राजद नेता मनीष कुमार यादव, सुनील साव, अनिल महाराज, अरुणेश यादव, रामाशीष चौधरी, टनटन खां, खुर्शीद आलम, प्रमोद गुप्ता, निधि शर्मा, संजीत कुमार राय, जीतू यादव, रामाशीष यादव, विजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, जितेंद्र पासवान, अमरजीत कुमार गुड्डू, एलन रविदास और रंजीत यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *