अज्ञात वाहन की टक्कर से 64 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क किया जाम

0
IMG-20261010-WA0060

नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर सलमाबाद मोड़ के समीप शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से 64 वर्षीय सुंदरी देवी की मौत हो गई। वह हरिपुर गांव निवासी आनंदी पासवान की पत्नी थीं। जन वितरण प्रणाली की दुकान से बायोमेट्रिक सत्यापन कर लौटने के दौरान हादसा हुआ। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

सदर अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम

स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

मुआवजे की मांग पर सड़क जाम, स्पीड ब्रेकर की मांग

शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने सलमाबाद मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनाने की भी मांग उठाई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ललित विजय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *