ऑपरेशन मुस्कान के तहत हरनौत पुलिस ने बरामद किया गुम मोबाइल, वास्तविक धारक को सौंपा

0
WhatsApp Image 2026-10-02 at 5.45.01 AM (1)

हरनौत – नालंदा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत हरनौत थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक धारक को बृहस्पतिवार को सौंप दिया।
मोबाइल वापस मिलने पर धारक के चेहरे पर खुशी लौट आई।
पुलिस के अनुसार, मोबाइल गुम होने की सूचना मिलने के बाद हरनौत थाना पुलिस ने तकनीकी प्रयास एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए मोबाइल को बरामद किया। इसके बाद सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल उसके वास्तविक धारक को सौंप दिया गया।
पुलिस की इस पहल से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ने के साथ ही गुम हुए सामान की बरामदगी को लेकर उम्मीद भी मजबूत हुई है। वहीं थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत लगातार गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें साइबर सेल द्वारा सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर(सीआईईआर) पोर्टल ,
लोकेशन ट्रैकिंग सहित तकनीकी निगरानी की मदद से ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपा जा रहा है ‌।मौके पर
एसआई दीपा कुमारी ,एसआई राजेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *