नेचर व जू सफारी में अब दो हजार टिकट कटेगा रोजना, एक साल में जू एवं नेचर सफारी से 20 करोड़ राजस्व की हो रही आमदनी

0
IMG-20260223-WA0007


राजगीर में सात की जगह एक जगह ही लगे पार्किंग, पर हो रहा विचार : आनंद किशोर

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर।

राजीव लोचन की रिपोर्ट…

राजगीर(नालंदा)। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर देसी विदेशी पर्यटकों का हब बनता जा रहा है। रोजना हजारों हजार की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसे डेवलप कर पर्यटकों के लिए और बेहतर व्यवस्था की जायेगी। यह पर्यटन की दृष्टिकोण से यह काफी महत्वपूर्ण स्थल है। साल में नेचर व जू सफारी से 20 करोड़ रूपये राजस्व की आमदनी हो रही है। अब लोगों के लिए एक हजार से दो हजार टिकट दी जायेगी। ये बातें वन पर्यावरण एवं जलवायु विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने राजगीर के टूरिस्ट स्पॉट स्थलों के भ्रमण के दौरान समीक्षा करते हुए वार्ता के के दौरान कहीं। श्री किशोर ने कहा कि राजगीर में जितने भी पर्यटक स्थल है सभी को डेवलप करने का कार्य बड़े पैमाने पर की जायेगी। अब यात्रियों को टिकट की समस्या नहीं होगी। पर्यटकों की रख रखाव, जंगल में नेटवर्क एवं आने-जाने एवं ठहरने तक की सारी व्यवस्थाओं से लैस होगी। उन्होंने कहा कि नेचर व जू सफारी से एक साल में 20 करोड़ राजस्व की आमदनी हुई है। एक साल मे तीन लाख लोग नेचर व जू सफारी का दीदार कर चुके। नेचर सफारी में 50 कमरे के दो गेस्ट हाउस बनेंगे ताकि यात्री ठहर सके और वेटिंग हॉल, कैफेटेरिया भी बनेगा। पांच साल तक बच्चे जो ग्लास ब्रिज पर चढ़ नहीं पाते अब 4 साल तक के बच्चे भी ग्लास ब्रिज पर जा सकते हैं। वहीं चार साल के नीचे बच्चों को महिला गाइड देखरेख करेगी। जंगल के एरिया में फ्री वाई-फाई की व्यवस्था होगी साथ ही पीने का पानी वाटर कूलर 20 स्थानों पर लगाया जायेगा। जंगल में पेट्रोलिंग एरिया को मजबूत किया जायेगा जो प्राइवेट स्टाफ है उसे मेडिकल फैसिलिटी की व्यवस्था डेवलप किया जायेगा। जू सफारी में अस्पताल को और भी अपग्रेड की जाएगी। श्री किशोर ने कहा कि शाम 5 बजे के बाद क्षेत्र सुना हो जाता है सभी लोग होटल में चले जाते हैं इसके लिए 5 से 9 बजे तक वेणुवन में ही लेजर लाइटिंग शो, कल्चरल प्रोग्राम एवं बच्चों की संस्कृति एक्टिविटी कार्यक्रम कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि राजगीर में सात स्थानों पर पार्किंग लगती है उस पार्किंग को एक पार्किंग के रूप में करने पर विचार होगी ताकि पर्यटकों को सहूलियत मिल सके। इसके अलावा घोड़ाकटोरा में चिल्ड्रन पार्क, कैफेटेरिया एवं कई प्रकार के एक्टिविटी को डेवलप किया जाएगा। आनंद किशोर ने कहा कि वैभारगिरि पर्वत पर जैन मंदिर है जहां पर्यटक लोग वहां भी जाते हैं उस स्थान पर गाइड टूर की व्यवस्था की जाएगी। नेचर व जू सफारी में जो बसें चलती है उस बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी एवं सभी में एलईडी लगाया जाएगा। ताकि जिस रास्ते से बस जाएगी उस एलइडी में नेचर व जू सफारी की दूरी एवं जानकारी दी जाएगी पर्यटकों की सुविधा के लिए जूस सफारी गेट के पास दो एटीएम भी लगाया जाएगा एवं वन मित्र का काउंटर भी शुरू की जाएगी जिससे पर्यटक लोग आसानी से पूछताछ कर सके। उन्होंने कहा कि पर्वत दर्शन के लिए पर्यटक लोग पालकी का इस्तेमाल करते हैं उन पालकी को मार्केट से हटाकर वन क्षेत्र में ही पर्वत के पास स्थान दिए जाने का लिया गया है। यात्रियों को आवागवन को लेकर ओवरब्रिज से होते राजगीर गंगा जलाशय मोतनाजय तक ओवरब्रिज फोर लाइन करने के लिए पथ निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर डीएफओ राजकुमार एम, जू सफारी के डायरेक्टर रामसुंदर एम, वेणुवन रेंजर ऑफिसर श्याम पांडेय, रेंजर ऋषिकेश सहीत वन विभाग के पदाधिकारी लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!