पूर्व विधान पार्षद स्व. अवध कुमार सिंह की 8वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

0
IMG-20260204-WA0058

नालंदा। पूर्व विधान पार्षद स्वर्गीय अवध कुमार सिंह की 8वीं पुण्यतिथि बुधवार को उनके पैतृक गांव बहादुर बिगहा में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों एवं समर्थकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।

अकौना पंचायत के मुखिया अभय सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. अवध कुमार सिंह अपनी कार्यकुशलता, निर्णय क्षमता, ईमानदारी और फक्कड़ स्वभाव के कारण हमेशा ग्रामीण राजनीति के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे जीवनभर गांव के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। एक प्रखर वक्ता के रूप में उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुखिया अभय सिंह ने कहा कि स्व. सिंह के अधूरे सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर मंटू सिंह, बबलू सिंह, सरपंच हीरालाल प्रसाद, रामबृक्ष सिंह, उपेंद्र कुमार आर्या, अनिमेष सिंह, विनोद सिंह, जितेंद्र कुमार, रजनीश सिंह, रामविलास सिंह सहित आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *