लगातार 15 दिन अनुपस्थित रहने वाले छात्रों का कटेगा नामांकन: प्राचार्य, नियमित रूप से कॉलेज आएं छात्र, शत-प्रतिशत उपस्थिति जरूरी

0

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर
राजीव लोचन की रिपोर्ट

राजगीर (नालंदा)। राजकीय डिग्री कॉलेज, राजगीर में नामांकित छात्रों की कक्षाएं नियमित रूप से शुरू हो चुकी हैं। प्राचार्य डॉ. आनंद प्रकाश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2023-27, 2024-28 एवं 2025-29 के छात्रों के सेमेस्टर-2, सेमेस्टर-4 और सेमेस्टर-6 की पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित की जा रही है।

उन्होंने छात्रों से नियमित रूप से कॉलेज आने की अपील करते हुए स्पष्ट कहा कि जो छात्र लगातार 15 दिनों तक अनुपस्थित रहेंगे, उनका नामांकन रद्द किया जा सकता है। शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे उपस्थिति की निगरानी करें और अनुपस्थित छात्रों की सूची तैयार करें।

प्राचार्य ने कहा कि सरकार द्वारा गरीब एवं मेधावी छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जिसका लाभ लेने के लिए शत-प्रतिशत उपस्थिति आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन कॉलेज भेजना सुनिश्चित करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *