एसपी ने कोलावां हत्याकांड के घटनास्थल का किया निरीक्षण
हरनौत कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव में सनकी पति द्वारा अपने ही बच्चों के सामने पत्नी की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उक्त कांड में आरोपी पति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए आज पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। उन्होंने घटना के सभी पहलुओं की जानकारी ली तथा साक्ष्य संकलन एवं अग्रेतर कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान कल्याण बिगहा थानाध्यक्ष निशा भारती सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
