पीएम मोदी के जन्मदिन पर बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर में जलाए गए 2500 दीये

0
WhatsApp Image 2026-09-18 at 9.07.32 PM

हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन, विधायक डॉ. सुनील कुमार समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना

बिहारशरीफ, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, पटना के निर्देशानुसार गुरुवार की शाम बिहारशरीफ स्थित प्रसिद्ध बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर परिसर में दीपोत्सव एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। न्यास परिषद के उपाध्यक्ष अमरकांत भारती के नेतृत्व में मंदिर परिसर में 2500 दीये जलाकर हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह बिहारशरीफ विधायक डॉ. सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा के नालंदा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। आयोजन में स्थानीय लोगों ने भी भागीदारी की।

इस अवसर पर विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक करीब 25 वर्षों से जनसेवा और राष्ट्रसेवा में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों के हित में कई कार्य किए हैं। विधायक ने दावा किया कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के परिणामस्वरूप देश के 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गरीब परिवार में जन्म लेकर गरीबी को करीब से देखा और गरीबों की समस्याओं को समझा। उनके अनुसार, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के विकास के लिए कार्य किया और वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री के रूप में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों एवं वंचित लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया। विधायक ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य की पूर्ति की प्रार्थना की।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश के साथ नालंदा जिले के विभिन्न बूथों पर भी दीपोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना कर रहे हैं।

कार्यक्रम में न्यास परिषद के उपाध्यक्ष अमरकांत भारती, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, अरविंद पटेल, डॉ. आशुतोष कुमार, तेजस्विता राधा, नीरज कुमार डब्ल्यू, जिला महामंत्री शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री अमरेश कुमार, राजू माहुरी, आईटी सेल संयोजक अमित शान, प्रवीला देवी, नगर अध्यक्ष अविनाश कुमार, ललन पासवान, संजय मुखिया, धीरज पाठक, संतोष भारती, विपीन कुमार, आलोक रंजन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *