हरेका में कर्मचारियों ने मनाया ब्लैक-डे: ओपीएस बहाली की मांग, एनपीएस-यूपीएस का विरोध

0
WhatsApp Image 2026-09-01 at 11.03.16 PM

हरनौत बाजार स्थित सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना परिसर में मंगलवार को कर्मचारियों ने ब्लैक-डे मनाया। यह विरोध प्रदर्शन पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली और नई पेंशन योजना (एनपीएस) तथा यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) के विरोध में किया गया।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की सडिमका शाखा के अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि सुबह करीब 7:45 बजे FANPSR और ECREU/CRW/HRT की टीमों ने संयुक्त रूप से यह विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने अपनी बाजू पर काली पट्टी बांधी और जेब के ऊपर बैज लगाकर अपना विरोध जताया।

कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस को लेकर अपना विरोध व्यक्त करते हुए सरकार से पुरानी पेंशन योजना को पुनः बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ओपीएस की बहाली कर्मचारियों के सामाजिक एवं आर्थिक भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसलिए, सरकार को कर्मचारियों की इस मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू करनी चाहिए। इस दौरान कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम में FANPSR के अध्यक्ष रमेश कुमार, सचिव समीर कुमार, संयोजक रवि रंजन कुमार (सह संयुक्त सचिव ECREU) सहित अखिलेश कुमार, रंजीत कुमार, मुकेश मालाकार, राजेश वर्मा, कौसलेन्द्र कुमार, शशि रंजन कुमार, कमला प्रसाद, राजनंदन कुमार, पंकज कुमार, सत्यनारायण कुमार, मंटू पासवान, दिलीप कुमार सिंह, धनजी कुमार, भानु प्रताप, सत्यप्रकाश, विनय कुमार, संजीव कुमार, उपेन्द्र कुमार, आशुतोष कुमार, रविशंकर कुमार, लव कुश कुमार, गौतम कुमार, अमित कुमार, उदय कुमार, दीपक कुमार, कोटणीस कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *