गृहभेदन कांड का खुलासा, चोरी के सामान के साथ 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

0
WhatsApp Image 2026-09-01 at 11.28.40 PM

परवलपुर पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर की कार्रवाई, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

बिहारशरीफ। परवलपुर थाना पुलिस ने गृहभेदन के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए चोरी के सामान के साथ एक 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए सामान का एक हिस्सा भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, कांड में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को मई तारा बीघा गांव निवासी कौशिल्या देवी, पति स्व. राजकुमार चौहान, ने परवलपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर परवलपुर थाना कांड संख्या 145/26, दिनांक 24.08.2026 दर्ज किया गया। मामले में अज्ञात चोरों पर घर से बक्सा चोरी करने का आरोप लगाया गया था।

आवेदिका के अनुसार चोरी किए गए बक्से में कपड़े, बाली, बर्तन और करीब 10 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान रखा हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मामले की जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने चोरी किए गए सामान की बरामदगी करते हुए मामले में संलिप्तता के आरोप में अजय चौहान उर्फ गोलू कुमार (18 वर्ष), पिता शिव चौहान, निवासी मई तारा बीघा, थाना परवलपुर, जिला नालंदा को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के पास से जमीन से संबंधित कागजात, 2 हजार रुपये नकद, पीतल का एक गिलास, पीतल की दो थाली, दो साड़ी, एक स्वेटर और एक बेडशीट बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक मामले में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

छापेमारी दल में शामिल रहे पुलिसकर्मी

कार्रवाई में पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष रौशन कुमार, पु०अ०नि० विजय कुमार यादव, स०अ०नि० मनोज कुमार, स०अ०नि० विपिन पाल तथा थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *