गुप्त सूचना पर कार्रवाई: 60 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
IMG-20260723-WA0013

राकेश कुमार

हरनौत (नालंदा)। नालंदा जिले की वेना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 60 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त हीरो होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

वेना थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से देसी चुलाई शराब की खेप लेकर गुजरने वाला है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने पैठना टोल प्लाजा के समीप वाहन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में मोटरसाइकिल से 60 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके से तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विमलेश कुमार, पिता मोनारिक यादव, निवासी धमासंग, थाना भागन बिगहा, जिला नालंदा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामद शराब और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वेना थाना पुलिस ने कहा कि जिले में शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *