नालंदा में जी लैब फार्मेसी का धमाकेदार आगाज, RCP सिंह ने किया उद्घाटन, दवाओं पर 90% तक छूट का दावा, सस्ती दवा, बेहतर स्वास्थ्य
चंडी (नालंदा), संवाददाता। नालंदा जिले के चंडी प्रखंड अंतर्गत जैतीपुर मोड़ के पास बुधवार को जी लैब फार्मेसी के कंपनी स्टोर का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP Singh ने फीता काटकर स्टोर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। उद्घाटन से पूर्व पूजा-अर्चना, हवन तथा प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया।
बताया गया कि जी लैब फार्मेसी का नालंदा जिले में यह पहला स्टोर है, जहां कंपनी की दवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। समारोह को संबोधित करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि जी लैब फार्मेसी के खुलने से क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं उचित मूल्य पर मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही उन्होंने स्टोर संचालक को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

स्टोर संचालक ने बताया कि जी लैब फार्मेसी का उद्देश्य आम लोगों को कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा दवाओं की खरीद पर 90 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जिससे लोगों को आर्थिक राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
