उदिता सिंह ने नालंदा के जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण किया, विकास योजनाओं में तेजी का भरोसा

0
WhatsApp Image 2026-06-23 at 7.13.18 PM

नालंदा। आज दिनांक 23 जून 2026 को श्रीमती उदिता सिंह ने प्रशासनिक परंपरा एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत नालंदा जिले के जिलाधिकारी का पदभार विधिवत रूप से ग्रहण किया। उन्होंने प्रभारी जिलाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा से जिला प्रशासन का प्रभार लिया।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा संचालित सभी विकासात्मक एवं जनहितकारी कार्यों को निरंतरता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास तथा आमजन को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी पदाधिकारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, प्रभारी उप विकास आयुक्त-सह-अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा), जिला नजारत शाखा के उपसमाहर्ता, जिला स्थापना शाखा के उपसमाहर्ता, वरीय कोषागार पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *