पटना के नए जिलाधिकारी बने कुंदन कुमार, त्यागराजन ने सौंपा पदभार

0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 5.44.39 AM

पटना, संवाददाता। बिहार सरकार द्वारा जारी प्रशासनिक फेरबदल के बाद आईएएस अधिकारी कुंदन कुमार ने शुक्रवार को पटना के नए जिलाधिकारी (डीएम) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान जिलाधिकारी आईएएस त्यागराजन से कार्यभार संभाला।

पदभार ग्रहण करने के बाद कुंदन कुमार ने कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिले में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।

वहीं, पूर्व जिलाधिकारी त्यागराजन को नई जिम्मेदारी देते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पदभार हस्तांतरण के दौरान दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि कुंदन कुमार इससे पहले भी विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उन्हें एक कुशल एवं अनुभवी अधिकारी माना जाता है। उनके पटना डीएम बनने से जिले के प्रशासनिक कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *