Advik सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में नई पहल

0
advikhosital

राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद समायल अहमद ने किया उद्घाटन, प्रत्येक गुरुवार गर्भवती महिलाओं की होगी मुफ्त ANC जांच

बिहारशरीफ। क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Advik सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। अस्पताल का उद्घाटन प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद समायल अहमद, न्यूरो सर्जन डॉ. राउल मयंक, डॉ. श्वेता कुमारी, उमेश प्रसाद एबं मनीष कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सैयद समायल अहमद ने अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा समाज सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त अस्पताल की शुरुआत सराहनीय कदम है। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अस्पताल मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

WhatsApp Image 2026 11 12 at 6.11.02 AM 1

इस अवसर पर न्यूरो सर्जन डॉ. राउल मयंक ने भी अस्पताल की शुरुआत को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा और उचित उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

वहीं, डॉ. श्वेता कुमारी ने महिला स्वास्थ्य को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में प्रत्येक गुरुवार गर्भवती महिलाओं की ANC (प्रसव पूर्व जांच) निःशुल्क की जाएगी। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच मां और बच्चे दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। इस पहल का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच और जरूरी चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की इस पहल की सराहना की। अस्पताल की शुरुआत से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने की उम्मीद जताई गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *