बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को कम करने के उद्देश्य से हरनौत नगर पंचायत क्षेत्र में कराया जा रहा है फॉगिंग

0
IMG-20260314-WA0130

सुनील कुमार की रिपोर्ट,

हरनौत नगर पंचायत क्षेत्र में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर प्रशासन सतर्क हो गया है। डेंगू मलेरिया फाइलेरिया जैसी मच्छर जनहित बीमारियों की रोकथाम को लेकर नगर पंचायत कार्यालय की ओर से इन दिनों फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी सौरभ सुमन ने बताया कि नगर पंचायत के कर्मियों के द्वारा रोस्टर के हिसाब से प्रत्येक वार्ड में फॉगिंग मशीन से दवा का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 13 मार्च की संध्या में नगर पंचायत क्षेत्र के जोररपुर, बस्ती, धर्मपुर, चेरन, बीच बाजार एवं नेशनल हाईवे में रोड में मशीनों के द्वारा फॉगिंग किया गया है। उन्होंने बताया कि छोटे पतले रास्ते में हैंड फॉगिंग मशीन से किया जाएगा। स्वच्छता पदाधिकारी प्राची प्रसाद के देखरेख में यह कार्य किया जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत के सभी वार्ड में चरणबद्ध तरीके से कवर किया जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर पंचायत के लोगों से अपील की है कि बे अपने घरों और आसपास के जगह पर पानी जमा न होने दे टायर, कूलर,गमला यदि की नियमित सफाई करें ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *