नगर पंचायत के सैकड़ो सफाई कर्मी एवं सुपरवाइजर को मुख्य पार्षद प्रतिनिधि एवं उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

0
IMG-20260314-WA0124

सुनील कुमार की रिपोर्ट,

हरनौत (नालंदा) : हरनौत नगर पंचायत कार्यालय के पास शनिवार को समारोह आयोजित कर नगर पंचायत में कार्यत सफाई कर्मी एवं सुपरवाइजर को उनके अनुकरणीय समर्पण और अथक परिश्रम एवं नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ व स्वस्थ रखने में उनके अमूल्य योगदान के लिए नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि धीरज कुमार उर्फ पल्लू सिंह एवं उपमुख्य सुरेश सिंह ने के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पल्लू सिंह एवं सुरेश सिंह ने कहां की नगर पंचायत को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। और इसमें स्वच्छता कर्मीयो कि भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

1001316110

स्वच्छता कर्मी नगर पंचायत के असली नायक हैं उनकी मेहनत और समर्पण के बिना स्वच्छ और स्वस्थ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत में कार्यरत सैकड़ो सफाई कर्मी को प्रशस्ति पत्र, जूता और रेडियम पट्टी वाली पिला ड्रेस देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह प्रशस्ति पत्र नगर पंचायत कार्यालय के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत उनके मनोबल को बढ़ाने और समाज में उनके महत्व को रोजगार करने के लिए दिया गया है। वह सम्मानित होने के बाद सभी सफाई कर्मियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके स्वच्छता पदाधिकारी प्राची प्रसाद वार्ड पार्षद अशोक कुमार चौहान, एवं सुपरवाइजर बंटी कुमार, अमर मलिक समेत सैकड़ो सफाई कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *