डॉ. निशिकांत तिवारी को मिला पीएचडी की उपाधि, अजीत डोभाल ने दी बधाई

0
IMG-20260312-WA0099

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर। राजीव लोचन की रिपोर्ट, राजगीर (नालंदा) । बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर के परीक्षा नियंत्रक डॉ. निशिकांत तिवारी को पटना विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि मिलने पर देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बधाई दी। डोभाल ने कहा कि डॉ. तिवारी ने असममित परिस्थितियों में दबाव और निवारण का पुनरावलोकन: कारगिल संकट और बालाकोट हवाई हमलों का एक केस स्टडी विषय पर महत्वपूर्ण शोध कार्य किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह शोध कार्य देश के सामरिक एवं रणनीतिक अध्ययन से जुड़े शोध समुदाय के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने डॉ. तिवारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका शोध कार्य राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक नीति निर्माण के क्षेत्र में नई दृष्टि प्रदान करेगा। डॉ. निशिकांत तिवारी मौजूदा समय में बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर में परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत्त हैं। शिक्षा तथा शोध के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार, शिक्षाविदों और क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने खुशी जाहिर की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *