क्षतिग्रस्त आरओबी की मरम्मत कराने को लेकर डीएम ने डीआरएम को लिखा पत्र

0
IMG-20260312-WA0054

नालंदा। सालेपुर–नूरसराय मुख्य पथ पर बने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की खराब स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने दानापुर रेलवे मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को पत्र लिखकर इसकी शीघ्र मरम्मत कराने का अनुरोध किया है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सालेपुर–नूरसराय मुख्य सड़क पर स्थित आरओबी के दोनों ओर कई जगह गड्ढे हो जाने के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे आए दिन आम लोगों और वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत भी की गई है तथा इस संबंध में स्थानीय समाचार पत्रों में भी खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं।

जिला पदाधिकारी ने इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए पहले भी दानापुर रेलवे मंडल को पत्र लिखकर जनहित में क्षतिग्रस्त आरओबी की शीघ्र मरम्मत कराने का अनुरोध किया था, लेकिन अब तक पुल की स्थिति यथावत बनी हुई है।

इस पर पुनः मंडल रेल प्रबंधक से अनुरोध किया गया है कि वे इस मामले को अपने स्तर से संज्ञान में लेते हुए जनहित में क्षतिग्रस्त आरओबी की जल्द मरम्मत कराएं, ताकि आम लोगों और वाहनों का आवागमन सुरक्षित एवं सुचारु रूप से हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *