नेशनल फार्मेसी एजुकेशन डे पर प्रतियोगिताओं का आयोजन, छात्रों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

0
IMG-20260310-WA0007

रानी सिन्हा की रिपोर्ट,

नूरसराय (नालंदा)। नालंदा जिले के नूरसराय स्थित गौतम इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड परामीडिक्स के फार्मेसी विभाग द्वारा सोमवार को नेशनल फार्मेसी एजुकेशन डे मनाया गया। इस अवसर पर फार्मेसी के छात्रों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के अध्यक्ष डॉ. ए. के. गौतम ने कहा कि फार्मासिस्ट चिकित्सा विज्ञान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। उन्होंने बताया कि फार्मासिस्ट दवा उपचार के विशेषज्ञ होते हैं और यह सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं कि मरीजों को सही समय पर सही मात्रा में सही दवा मिले। साथ ही उन्हें दवाओं के दुष्प्रभावों और कुछ खाद्य या पेय पदार्थों के साथ दवा की प्रतिक्रिया की भी गहरी जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने की आवश्यकता है।

1001305172

वहीं संस्थान के प्राचार्य अमित कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एक फार्मासिस्ट की भूमिका केवल दवा देने तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह देखभालकर्ता, निर्णयकर्ता, संचारक, प्रबंधक, आजीवन शिक्षार्थी, शिक्षक और नेता के रूप में भी कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भूमिका को जिम्मेदारी के साथ निभाना जरूरी है, ताकि मरीजों और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की प्रभावी ढंग से सेवा की जा सके।

इस मौके पर मनीषा भारती, विशाल वर्मा, दिवाकर कुमार, माधव शर्मा, अभिषेक वर्मा, प्रिंस कुमार, अमीषा भारती सहित कई छात्र-छात्राएं और संस्थान के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *