अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी निशांत कुमार को बधाई

0
IMG-20260309-WA0084

पटना, 8 मार्च 2026। बिहार के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने युवा नेता निशांत कुमार को एक अनोखे अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने पीपल के एक छोटे से हरे पत्ते पर बारीक कलाकृति बनाकर “वेलकम टू जदयू – कांग्रट्स निशांत ” लिखते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने लगभग पांच घंटे की मेहनत से करीब 3 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर बेहद सूक्ष्म और आकर्षक कला उकेरी है। इस कलाकृति में नीतीश कुमार द्वारा निशांत कुमार को बधाई देते हुए एक मनमोहक चित्र बनाया गया है। इसके साथ ही पत्ते पर “जदयू में आपका स्वागत है – बधाई हो निशांत” का संदेश भी अंकित किया गया है।

मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस विशेष कलाकृति के माध्यम से उन्होंने निशांत कुमार को शुभकामनाएं देते हुए यह संदेश देने की कोशिश की है कि वे अपने पिता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाएं और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि कला के माध्यम से समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण क्षणों को अभिव्यक्त करना उनकी विशेषता रही है और इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने यह अनोखी लीफ आर्ट तैयार की है।

मधुरेंद्र कुमार की यह अनोखी कलाकृति सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस बारीक और अद्भुत कला की जमकर सराहना कर रहे हैं। बिहार भर में यह लीफ आर्ट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है और कला प्रेमियों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *