अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्कूली बच्चियों में पाठ्य सामग्री का वितरण

0
IMG-20260307-WA0044

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर। राजीव लोचन की रिपोर्ट, राजगीर(नालंदा)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चेतनालय विद्यालय में शनिवार को इनरव्हील ऑफ राजगीर टीम द्वारा नारी सम्मान सह सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इनरव्हील द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम के तहत आयोजित समारोह में सिस्टर रोज और चिराग विद्यालय में आवासीय शिक्षा ग्रहण कर रहे बालिकाओं को सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्षा अनीता कुमारी, सचिव अंजना कुमारी, संपादनकर्ता कविता प्रवीण, कोषाध्यक्ष प्रेमलता कुमारी, आईएसओ दीप्ति कौशिक व स्वीटी गुप्ता सहित टीम की सदस्यों ने विद्यालय की बच्चियों में पठन पाठन सामग्रियों को वितरण किया। इसमें लेखन पुस्तिका, पेंसिल, कलम, ईरेजर के अलावे पौधे और चॉकलेट का वितरण किया गया। आईएसो दीप्ति कौशिक ने सिस्टर रोज द्वारा असहाय गरीब महादलित बालिकाओं के शिक्षा व संरक्षण को नारी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य को सार्थक बताया। गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती है। दीप्ति कौशिक ने कहा कि सिस्टर रोज द्वारा जो काम किया जा रहा है उसे यह इलाका ही नहीं पूरा जिला हमेशा ही याद रखेगा। उन्होंने त्याग व समर्पण कर बच्चों की सेवा में पूरा जीवन को लगा दिया है। कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की मुख्य थीम दान से लाभ के तहत पाठ्य सामग्री का यह वितरण सहयोग, उदारता और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों के आदान-प्रदान पर जोर देती है। वहीं बच्चियों को गुड और बैड बॉडी टच, बॉडी शेमिंग तथा मासिक धर्म के बारे विस्तार से जानकारी दी गई। जागरूक किया गया। चिराग विद्यालय की संस्थापिका सिस्टर रोज ने कहा कि असहाय गरीब महादलित परिवार की बच्चियों का संरक्षण जरूरी है। इसके लिए वे हमेशा तत्पर रहती हैं। समाज के लोगों को असहायों की मदद को हमेशा आगे आना चाहिए। शिक्षा से ही समाज विकसीत हो सकता है। खासकर बेटियों को शिक्षित होना जरूरी है। शिक्षित होकर ही वह अपने घर को बेहतर तरीके से संभाल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *