मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर कल्याण बीघा गांव में मनाया गया विकास दिवस सह होली मिलन समारोह

0
IMG-20260301-WA0102

रानी सिन्हा की रिपोर्ट,

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 75 वे जन्मदिन के अवसर पर उनके पैतृक गांव हरनौत के कल्याण बीघा में रविवार की दोपहर 2बजे विकास दिवस सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता काकू सिंह,संतोष कुमार सिंह, संजयकांत सिन्हा के द्वारा किया गया। वही कार्यक्रम के दौरान कल्याण बीघा गांव स्थित स्मृति वाटिका के पास देवी स्थान मंदिर परिसर में सुबह से ही कीर्तन भजन का दौरा शुरू हुआ है जो देर शाम तक चलता रहा। मंदिर में देव पूजा का आयोजन भी किया गया। वही पटना के सत्यमूर्ति विधानसभा के सामने से सैकड़ो गाड़ियो से बिहार को विकास पुत्र देने के लिए जन्मभूमि कल्याण बीघा में नीतीश कुमार के माता-पिता के मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए गए। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्म दिन को यादगार बनाने के लिए बिहार के अलग-अलग जिलों से सैकड़ो लोग कल्याण बीघा गांव स्थित स्मृति वाटिका में पहुंचकर विकास दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को आमिर गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। वही कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों के लिए भोजन का व्यवस्था भी किया गया था। बता दे की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्म दिन को लेकर दिन भर चहल-पहल का माहौल बना रहा। इस मौके कोलाबा के इंजीनियर रवि शंकर कुमार, चन्द्रोदय कुमार उर्फ मुन्ना सिंह, कृषि पदाधिकारी ब्रिज किशोर चरण, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार, कल्याण बीघा थाना अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, समेत हजारों लोग मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *