डैफोडिल पब्लिक स्कूल, बिहारशरीफ में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

0
20260228_133102

बिहारशरीफ। डैफोडिल पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया।

समारोह के दौरान शिक्षकों ने ढोलक, झाल और करताल की धुन पर पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत कर वातावरण को और भी आनंदमय बना दिया। गीत-संगीत और रंगों की मस्ती से पूरा विद्यालय परिसर उल्लास से सराबोर हो उठा।

इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन रंजीत प्रसाद सिंह ने कहा कि होली रंग, उत्साह और खुशियों का त्योहार है। उन्होंने कहा कि डैफोडिल ग्रुप ऑफ स्कूल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण होली मनाने का संदेश दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *