बड़ी पहाड़ी स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में रंगों की धूम, होली मिलन समारोह में बच्चों ने दिया प्रेम और भाईचारे का संदेश

0
20260228_120327

बाल भारती पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह

बिहारशरीफ। बिहार शरीफ के बड़ी पहाड़ी मामू भागना स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल के प्रांगण में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार ने मिलकर रंगों के इस पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के संदेश के साथ मनाया।

1001284340

समारोह के दौरान विद्यालय परिसर अबीर-गुलाल के रंगों से सराबोर नजर आया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों की खिलखिलाहट और उत्साह ने पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक वातावरण के बीच आपसी सद्भाव और एकता का संदेश प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मनीष कुमार गौतम ने बच्चों को संबोधित करते हुए होली के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में शिक्षा, संस्कार और परिश्रम के रंग भरें। जिस प्रकार इंद्रधनुष अनेक रंगों से मिलकर बनता है, उसी प्रकार एक सफल व्यक्तित्व ज्ञान, अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत से निखरता है।

1001284334

विद्यालय की प्राचार्या अनीता कुमारी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल होली मनाने की सलाह देते हुए प्राकृतिक रंगों के उपयोग पर बल दिया। साथ ही पानी की बर्बादी से बचने, किसी को जबरदस्ती रंग न लगाने, बड़ों का सम्मान करने और छोटे बच्चों का ख्याल रखने की सीख भी दी।

1001284327

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी। विद्यालय में आयोजित यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए यादगार और प्रेरणादायक साबित हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *