छात्रों की सुविधा के लिए डिग्री कॉलेज में खोला गया हेल्प डेस्क काउंटर,सभी जानकारी मिलेगी एक ही काउंटर पर, होगी सहूलियत

0
IMG-20260224-WA0076

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर।
राजीव लोचन की रिपोर्ट,

राजगीर (नालंदा)। राजकीय डिग्री कॉलेज में छात्रों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क काउंटर शुरू की गयी है। इससे छात्रों को नामांकन, छात्रवृत्ति, परीक्षा, पंजीयन एवं अन्य शैक्षणिक कार्यों से संबंधित जानकारी दी जायेगी। प्राचार्य डॉ. आनंद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पहले छात्रों को विभिन्न कामों के लिए अलग-अलग विभागों का चक्कर लगाना पड़ता था। इससे समय की बर्बादी होती थी। अब वे इस हेल्प डेस्क के माध्यम से आसानी से अपनी समस्याओं का हल करवा सकेंगे। इससे उनका कार्य सरल एवं सुगम हो सकेगा। हेल्प डेस्क काउंटर पर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा एक आउटसोर्स कर्मी को रखा गया है, जो सभी आगंतुकों एवं छात्रों को जानकारी उपलब्ध करायेंगे। छात्रों से कहा कि वे किसी भी प्रकार की शैक्षणिक या प्रशासनिक जानकारी के लिए इधर-उधर नहीं भटकें। हेल्प डेस्क का लाभ उठाएं। महाविद्यालय प्रशासन को विश्वास है कि इस पहल से छात्र-छात्राओं को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *